कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया नामांकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के बाद मंगलवार को सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपना नामांकन दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व कोटद्वार विधानसभा सीट के लिए उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रोहित डंडरियाल भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक कोटद्वार में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
चुनाव आयोग की ओर से नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी रखी गई है। कोटद्वार विधानसभा से अब तक सुरेंद्र सिंह नेगी व रोहित डंडरियाल अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अब भी कोटद्वार सीट के लिए प्रत्याशी की तलाश में जुटी हुई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *