कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप और मनोज के प्रचार अभियान में आई तेजी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशी अपने चुनाव अभियान को लगातार तेजी दे रहे हैं। दोनों जगहों पर प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को और गति दे दी है। कार्यकर्ताआं ने भी पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
रुद्रप्रयाग विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने बच्छणस्यूं क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खांकरा से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वह फतेहपुर होते हुए बच्छणस्यूं के अनेकों गांवों में पहुंचे। उन्होंने जनता से कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे। कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी को देखते हुए लोगों में जोश और उत्साह दिखा। वहीं केदारनाथ विस प्रत्याशी मनोज रावत ने ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित क्यूंजा कंडारा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया। गांव गांव जाकर उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया। कहा कि बदलाव कर कांग्रेस ही राज्य का भला कर सकती है। इस दौरान दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *