कोटद्वार में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, अंबेडकर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमतिराज सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लैंसडौन विधानसभा प्रभारी नियुक्त करने पर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 में स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया था। कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। कहा कि भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश और कानून आदि तय किए गए हैं। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य संविधान की विशेषता के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रमेश खंतवाल, दिनेश रावत, मनवर सिंह आर्य, रंजना रावत, सुधा असवाल, नीलम रावत, सुदीप घिल्डियाल, मो0 स्वाले, दिलबर प्रताप, शंकर नेगी, गुड्डू चौहान, विजय नेगी, भारत सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, संजय डबराल, नरेश सिंह, सूरज प्रकाश शाह, राजीव जखमोला आदि मौजूद थे।

देश का संविधान प्रत्येक नागरिक की शक्ति एवं सुरक्षा कवच
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान दिवस पर रविवार को शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से संगठन कार्यालय में देश का आम आदमी और भारतीय संविधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगठन अध्यक्ष विकास आर्य ने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, समता, बंधुता व स्वतंत्रता जैसे मानवीय आवश्यक मूल्यों को प्रदान करता है। इससे प्रत्येक व्यक्ति स्वाभिमान से अपना जीवन व्यतीत करता है। मनवर लाल भारती ने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक की शक्ति एवं सुरक्षा कवच है। मौके पर मांग की गई कि केंद्र व सरकार को देश के संविधान के मूल विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियां मजबूती से आगे बढ़ सकें। गोष्ठी में संगठन के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *