उपचुनाव में जीत का कांग्रेस ने मनाया जश्न

Spread the love

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के श्रीराम चौराहे में एक दूसरे को गुलाल लगाया और आतिशबाजी की। पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला गया। शनिवार को जैसे ही 12वें चरण की मतगणना पूरी हुई कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला 3642 मतों से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी से आगे निकले तो धीरे-धीरे कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीराम चौराहे में एकत्रित होने लगे। जिसके बाद नगर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। 12वें चरण से कांग्रेसियों का जश्न जीत तक जारी रहा। जैसे ही दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशी के 5095 मतों से विजय की घोषण हुई तो उत्साहित कांग्रेसियों ने पूरे नगर में जलूस निकाला और एक दूसरे को गुलाल लगाया। नगर में जगह-जगह आतिशबाजी हुई और नगर के मुख्य बाजार से गुजरने वाले लोगों को कांग्रेसियों ने मिठाईयां बांटी। कांग्रेसी मुख्य चौराहे में नाचते गाते जीत का जश्न मनाते दिखे। कांग्रेस नेता देवेश्वरी शाह, लक्ष्मी लाल, रामेश्वर थपलियाल, आरती उनियाल, नरेश नौटियाल, नैनी भंडारी, महेन्द्र दायाल ने कहा कि यह भाजपा प्रत्याशी द्वारा कांग्रेस और जनता को दिए गए धोखे का जवाब है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *