कर्नाटक जीत पर मिष्ठान वितरित कर कांग्रेस ने खुशी मनाई

Spread the love

पिथौरागढ़। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने से कार्यकर्ता गद्गद हैं। जिला मुख्यालय से लेकर बेरीनाग तक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर कांग्रेस की जीत की खुशी मनाई। रविवार को नगर के विण स्थित विधायक मयूख महर के आवास में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान विधायक महर ने कहा कि कर्नाटक की जीत आम जनता की जीत है। धर्म के नाम पर भाजपा कर्नाटक का चुनाव जीतने जुटी थी। वहां के लोगों ने धर्म के बंटवारे की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। बाद में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर, भुवन पांडे, महेश मखौलिया, विनोद वल्दिया, संतोष गोस्वामी, आनंद धामी मौजूद रहे। इधर सिल्थाम में भी कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने जुमलेबाजी सरकार को नकार दिया है। भाजपा सरकार के खोखले वादे अब ज्यादा चलने वाले नहीं है। झूठ, छल, प्रपंच, धर्म की राजनीति का पतन का समय आ गया है।
यहां मनोज ओझा, भुवन जोशी,नैन सिंह बोरा, होशियार लुंठी, सुरेश प्रसाद, सुभाष पांडेय, त्रिभुवन चुफाल, सोनू जोशी, जितेंद्र जोशी, रहीम कुरैशी, राहुल लुंठी, अनिल माहरा, चंद्रशेखर मखौलिया, शेरी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *