कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 51वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया।

गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में राहुल गांधी पार्टी संगठन हित में सराहनीय कार्य कर रहे है। मोदी सरकार के झूठे वादों तथा देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर देश के सामने वास्तविकता को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ईमानदार एवं सच्चे राजनेता है, किसी भी प्रकार के छलकपट से दूर रहते हुए अपनी बात को दमदार तरीके से देश के सामने रख रहे है, जिससे भाजपा अपने को असहज महसूस कर रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह, बृजपाल सिंह नेगी, जितेन्द्र भाटिया, साबर सिंह नेगी, नत्थू सिंह अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *