पंजाब में हार पर कांग्रेस का मंथन, विफल रहा चन्नी का एससी कार्ड, नवजोत सिंह सिद्घू ने डाला आग में घी

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को उत्तर भारत में पहला एससी मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन ‘एससी मुख्यमंत्री कार्ड’ भी चुनाव में विफल रहा। एससी समुदाय ने चन्नी का समर्थन नहीं किया। यही कारण है कि दोआबा की चार-पांच सीटों को छोड़कर कहीं पर भी एससी ने कांग्रेस को वोट नहीं डाली।
यह बात कांग्रेस के लिए अब चिंता का विषय बन गई है। दो दिन तक हार का रिव्यू करने के दौरान यह बात सामने आई है। वहीं, चुनाव के दौरान कांग्रेस बिखरी हुई थी। संगठित न होने के कारण कांग्रेस 77 से 18 सीटों पर सिमट कर आ गई।
उन्होंने कहा कि बदलाव की आवाज नीचे से उठ रही थी, लेकिन इस बात का अहसास नहीं था कि लोग इतना बड़ा बदलाव कर देंगे। वहीं, दोआबा और माझा के उम्मीदवारों ने भी पार्टी को यह ही फीडबैक दिया कि सिद्घू और चन्नी की लड़ाई के कारण लोगों में यह संदेश चला गया था कि जब यह लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं तो सरकार कैसे एक साथ चला सकते हैं। इसके कारण लोगों ने कांग्रेस के ऊपर विश्वास नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *