कांग्रेस ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने प्रदेश की धामी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को हिंडोलाखाल में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन करते हुए प्रदेश में महिला अत्याचार रोकने की मांग की। देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नोरबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष शशिप्रकाश भट्ट ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने व अपने नजदीकियों का भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है। रानीखेत विधायक के भाई का हथियारों सहित पकड़े जाने, आईएसबीटी मे बेसहारा लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भी धामी सरकार के चुप बैठना निराशाजनक है। कहा कि, सरकार में ऐसे अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. जितेंद्र प्रसाद उनियाल, राजेंद्र सिंह रावत, प्रेमचंद, उम्मेद सिंह चौहान, मनवीर चंद, हुकम सिंह चौहान, जयंती उनियाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश झिल्डियाल, पवन कुमार, अजय आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *