कर्णप्रयाग में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते हुए बढ़ती महंगाई को रोकने की मांग की। सोमवार दोपहर को तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने नगर कांग्रेस कार्यालय से सिमली रोड होते हुए मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जिसके बाद मुख्य बाजार में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम चमोली में 1100 रूपये के पार हो गए हैं। यही नहीं पेट्रोल, डीजल सहित खाने के तेल के दाम भी बहुत अधिक बढ़ गए है। सीजन होने के बावजूद फलों और सब्जियों के दाम सरकार नियंत्रित नहीं कर पा रही है। बाजार में हर चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस ने केंद्र एवं राज्य सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की। इस अवसर पर गौचर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला प्रवक्ता ईश्वरी मैखुरी, दुग्ध संघ की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, कांग्रेस यूथ सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, पुष्कर रावत, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, प्रधान संघ के महामंत्री गौतम मिंगवाल, देवेंद्र रावत, विनोद डिमरी, दिग्पाल सिंह बिष्ट, राजेश नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *