कांग्र्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने विपक्ष के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। शुक्रवार को जिला कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील चौक पहुंचे। जहां उन्होंने पुतले को आग के हवाले किया। कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों, संसद में तानाशाही रवैयों से विपक्ष के 146 सांसदों का निलंबन किया गया है। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, जिलाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल, रमेश खंतवाल, दिनेश खंतवाल, श्रीमती सुनीता बिष्ट, राजीव जखमोला, अमितराज सिंह, कमला देवी, ओम प्रकाश कोटला, मोहन लाल प्रजापति, नसीम अहमद, वीरेंद्र रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती सुधा असवाल, सुदीप घिल्डियाल, विनय गुसांई, कृपाल सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुसांई, मोहन लाल प्रजापति, गुड्डू चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम अमोला, सतेंद्र सिंह बिष्ट, राजा आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *