नई टिहरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने घनसाली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि देश अघोषित आपातकाल जैसी स्थित है। शनिवार को भिलंगना ब्लक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ घनसाली बाजार में प्रदर्शन कर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। भिलंगना कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जसवीर नेगी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं के प्रति सरकारी ऐजेंसियों का दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठ रहे हैं, जिसके चलते सत्ता पक्ष के नेताओं ने पहले उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया,और बाद में कोर्ट के माध्यम से दो साल की सजा दिलाकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करवा दी। भाजपा लोकत्रंत्र की हत्या करने पर तुली है। बालगंगा ब्लक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टचार, महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। कहा कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक सरकार की तानाशाही का विरोध करेंगी। देश की जनता भाजपा को इसका जबाब लोकसभा चुनाव में देगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बालष्ण नौटियाल, आनंद व्यास, अब्बल सिंह रावत, दिनेश पैन्यूली, राम सिंह रावत, कुंदन बिष्ट, भरत चंद रमोला, विनोद लाल शाह, रतन सिंह रावत, नित्यानन्द कोठियाल, कुलदीप, हिमांशु, मक्खन सिंह राणा, अक्षित रावत आदि शामिल थे।