अदाणी मामले में कांग्रेस ने दून में किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। अदाणी मामले में कांग्रेस ने शनिवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर अदाणी समूह व्यापार के अनुचित तौर तरीके अपना रहा है। इससे देश की छवि खराब हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। महानगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस की शक्ल में एश्लेहॉल चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने अदाणी के साथ ही भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि पिछले कई साल से कांग्रेस लगातार अदाणी के कारोबार को लेकर सवाल उठाते आ रही है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले को संसद तक में मुखरता के साथ उठा चुके हैं। अब अमेरिका के साथ ही केन्या में जिस तरह के मामले सामने आए हैं, उससे यह साफ भी हो चुका है। उन्होंने शेयर मार्केट में जोड़तोड़ कर अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी, नवीन जोशी, राजकुमार जायसवाल, जगदीश धीमान, देवेंद्र सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, चुन्नी लाल, अमरदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पंवार, संदीप जैन, अरुण बलूनी, रोहित मित्तल, आलोक मेहता, लकी राणा, राम बाबू, गणेश चौहान, शहजाद अंसारी, मुस्तकीन अंसारी, अरविंद गुरुंग, साजिद अली, आलोक मेहता, पूनम कंडारी, अजय धीमान, आदर्श सूद, वंदना राही, केशवानंद आर्य, नवीन कुमार, गौरव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *