समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना आज

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कई प्रमुख समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में नगर अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ हाईवे के जागतोली से पोखरी मोटर मार्ग पर कोटेश्वर तिराहे के समीप बन रही सुरंग से यदि किसी भी व्यक्ति को नुकसान हुआ तो उसका मुआवजा दिया जाए। दोनों छोरों के अधीन यदि किसी भी भवन को क्षति पहुंचती है तो इसकी पूरी जबावदेही कार्यदायी संस्था की होगी। इसलिए प्रारंभिक तौर पर कार्यदाही संस्था व जिला प्रशासन को भवनों का आंकलन कर शीघ्र मुआवजे की व्यवस्था करानी चाहिए। कहा कि वर्तमान में निर्माणाधीन सुरंग के ऊपरी हिस्सों पर बसे गांव पर किसी भी प्रकार की हानिध्छति होती हैं तो शीघ्र वर्तमान दरों के हिसाब से पीड़ितों को भुगतान किया जाए। कार्यदाही संस्था और जिला प्रशासन व भवन स्वामियों का पहले ही एक अनुबंध तैयार किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति होने पर उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जा सके। रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की प्राचीन धरोहर केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सुरंग का नव निर्माण कार्यदाही संस्था व जिला प्रशासन के सहयोग से शीघ्र करवाया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस मंगलवार को सुरंग के पास सांकेतिक धरना देगी। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव दीपक भंडारी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग गोपाल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी जसपाल भारती, शम्भू कुमार, गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *