कांग्रेस ने किया पेट्रोल पंप में प्रदर्शन

Spread the love

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई व बरोजगारी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल पंप में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द महंगाई पर लगाम नहीं लगाने पर जनांदोलन चलाने की चेतावनी दी है। कहा कि जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गढवाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर बद्रीनाथ मार्ग होते हुए पोस्ट ऑफिस के निकट बत्रा पेट्रोल पम्प तक आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रो पदार्थो के बढे हुए दामों को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने मंहगाई पर अंकुश लगाने का वादा किया था, लेकिन कुछ वर्षों में पेट्रोल व डीजल सहित घरेलू गैस के दामों में लगातार वृद्धि होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कहा कि आज मंहगाई चरम पर पंहुच गई है,जिससे गरीब बेसहारा लोगों के लिए परिवार का भरण पोषण करना कठिन हो गया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों का डटकर मुकाबला करती है, लेकिन आम जनमानस को भी अब सत्ता में चूर भाजपा सरकारों को सबक सिखाना होगा, ताकि छलकपट कर सत्ता में आयी भाजपा के घंमड को दूर किया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, प्रदेश सचिव मीना बटुवाण, विनीता भारती, प्रीति सिंह, कविता भारती, भारत सिंह नेगी, कै़ सतेन्द्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, हिम्मत सिंह नेगी, विनोद नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, प्रकाश लखेडा, सुरेन्द्र सेमवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रवीन सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह गुसांई, गोपाल सिंह गुसांई, अमित राज सिंह, विजय रावत, रूपेन्द्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, अर्जुन सिंह पुंडीर, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रजनीश उप्पल, अनिल चौधरी, मनोज रावत, हसीना बेगम, सूरज प्रकाश, नसीम अहमद, श्याम सुंदर अग्रवाल, हरीश बिष्ट, केएस चौहान, सूरज प्रसाद कांति, बृजपाल सिंह नेगी, प्रमोद रावत, चन्द्रमोहन सिंह रावत, संजीव कुमार, कमला रावत, मनदीप सिंह, जितेन्द्र भाटिया, पूरण सिंह रावत रामदयाल सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, राजा आर्य, सतीश मलासी, सहित सैकडों की सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो:3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *