पौड़ी में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: राहुल गांधी की सदस्यता रद होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने काला फीता बांधकर शनिवार को सत्याग्रह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।राहुल गांधी की सदस्यता रद होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने काला फीता बांधकर शनिवार को सत्याग्रह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कंडोलिया में महात्मा गांधी की मूर्ति पर सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने षड़यंत्र के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करवाई है। सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाएं काम कर रही हैं। सरकार संविधान के विपरीत चल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सफलता से पूरे भाजपा खेमे में अफरातफरी का माहौल है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर नवल किशोर, सरिता नेगी, कमला रावत, डा.ऋतु, गोपाल भरत सिंह, युद्धवीर सिंह, श्रीकांत, मनोधर कुकशाल, मोहित सिंह, आशीष नेगी, वीर प्रताप सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *