अभियान को लेकर कांग्रेस ने की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: युवा कांग्रेस के पौड़ी जिले की बैठक में यूथ जोड़ो बूथ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनावों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।
कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक में युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सौरभ वर्मा और जिला सहप्रभारी विभांशु बड़थ्वाल ने यूथ जोड़ो बूथ अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। कहा कि युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर हरेक बूथ में 5 युवाओं को जोड़ा जाएगा। कहा कि इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और आने वाले नगर निकाय और पंचायत को मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि जल्द ही पौड़ी जिले में युवा भाजपा की कुनीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और भाजपा नेताओं के द्वारा नौकरियों में की जा रही धांधलियों को लेकर युवा कांग्रेस जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। बैठक में अंकित सुंद्रियाल, आकाश रावत, आयुष भण्डारी, संजना गुजराल, पारस रावत, मुकेश बिष्ट, नीलम रावत, विजयदर्शन बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *