चम्पावत विधान सभा को कांग्रेस ने आठ सेक्टर में बांटा

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस ने उप चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चम्पावत विस को आठ सेक्टरों में बांटा है। कार्यकर्ताओं को बूथ जिताने की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। चम्पावत में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में विचार विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कार्यकर्ताओं से पूरे दम खम के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा। बताया गया कि चम्पावत विधान सभा को आठ सेक्टर में बांटा गया है। इन सेक्टरों के तहत आने वाले बूथों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक उप चुनाव में जी जान से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आसानी से उप चुनाव जीतेगी। प्रत्याशी निर्मला ने कहा कि चम्पावत विस की जनता उनका पूरा सहयोग करेगी। प्रकाश माहरा के संचालन में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, मनोज तिवारी, सुमित ह्देयश, ज्योति रौतेला, गोपाल रावत, पूर्व काबीना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल व रंजीत रावत, प्रदेश महासचिव करन सिंह आदि ने विचार रखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *