वादा नहीं काम करती है कांग्रेस : रंजना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रत्याशी रंजना रावत ने कहा कि कांग्रेस केवल वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम करके भी दिखाती है। उन्होंने महापौर बनने के बाद जनता से बेहतर विकास का भी वादा किया। कहा कि जनता से किए हर वादें को धरातल पर उतारा जाएगा।
गुरुवार को कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रत्याशी रंजना रावत ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से वोट मांगें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करती है। हकीकत यह है कि जनता का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कहा कि नगर निगम बनने के दौरान सरकार ने वादा किया था कि जनता से दस वर्षों तक टैक्स नहीं वसूला जाएगा। लेकिन, आज नगर निगम घर-घर घूमकर फीते लगाते हुए भवनों की नपाई कर रहा है। कहा कि वह जनता से जबरन वसूले जाने वाले इस टैक्स को रोकने का काम करेंगी। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों से जनता को निजात दिलवाने के साथ ही सफाई, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *