कांग्रेस ने स्वाभिमान न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में 17 जुलाई से कांग्रेस स्वाभिमान न्याय यात्रा आयोजित करेगी। जिसको लेकर इन दिनों कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वाभिमान न्याय यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि स्वाभिमान न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा द्वारा राज्यों में किए जा रहे भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा जाएगा। साथ ही अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार की हीलाहवाली सहित राज्य में पेपर लीक मामले से लेकर भर्ती घोटालों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। पौड़ी शहर से शुरू होने जा रही सम्मान न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई। जिससे स्वाभिमान न्याय यात्रा के जरिए जनता तक संदेश पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *