चमोली । कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों की घृणित और हिंसक कार्रवाई में पर्यटकों के मारे जाने और घायल होने पर कांग्रेस ने तीव्र आक्रोश जताया है। कांग्रेस ने घटना को बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली घटना बताया। कहा कि देश और मानवता के दुश्मनों की हिंसक कार्रवाई निंदनीय है। गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक हत्या किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ आक्रोश जताया। घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर शांति पाठ किया गया। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह गरोडिया, विक्रम नेगी, जिला प्रवक्ता महेन्द्र नेगी, अरुणा डंडवासी, कुंवर सिंह भंडारी, एम एल खनेडा, सोहन आर्य, रविन्द्र बर्त्वाल ,रामलाल, दर्शन लाल, प्रताप लाल, विक्रम शाह, सेवादल जिला उपाध्यक्ष कैलाश झिंक्वाण और रमेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।