कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड दिवस पर कांग्रेस ने मंगलवार को पौड़ी में पदयात्रा निकाली। यात्रा में केंद्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह रावत सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रदेश में डब्बल इंजन की सरकार को पूरी तरह से विफल बताया।
पौड़ी मुख्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एजेंसी चौक पर एकत्र हुए। यहां से अपर बाजार होते हुए कलेक्टे्रट तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। साथ ही उत्तराखंड के शहीदों को भी याद किया। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए थे। पद यात्रा को लेकर पुलिस ने भी अपनी व्यवस्थाएं की हुई थी। कांग्रेस ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह़्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। पदयात्रा में पार्टी से पौड़ी सीट से दावेदारी कर रहे दावेदार भी प्रमुखता से रहे। पौड़ी मुख्यालय के साथ ही कांग्रेस ने यह पद यात्रा चौबट्टाखाल विधानसभा में भी निकाली। यहां पद यात्रा की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने की। राजपाल बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नाम पर आई थी लेकिन गांवों में जो विकास कांग्रेस ने छोड़ा था वह आज भी वहीं का वहीं है। बरसुंड पंपिंग पेयजल योजना सीएम की घोषणाओं में शामिल होने के बावजूद आज तक नहीं बन पाई। चौबट्टाखाल विधानसभा के गोदिया से शुरू यात्रा भतकोट होते हुए पाटलयों व गौखंड तक की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *