अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री व सरकार का पुतला दहन किया। ब्लक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में जिला, ब्लक व नगर कमेटी के कार्यकर्ता नगर गांधी चौक में जुटे और विरोध-प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार के संरक्षण में राज्य में प्रातिक संसाधनों की खुली लूट मचाई जा रही है। मुख्यमंत्री के स्तर से अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों को छोड़ने का आदेश दिया जाना सरकार के खनन माफिया प्रेम को उजागर करता है। जोकि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद के लिए अपमान का विषय है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया।
सभा का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। इस मौके पर ब्लक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोहन सिंह नेगी, हेमंत रौतेला, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, बिशन सिंह टनवाल, यतीश रौतेला, हेमंत मेहरा, संदीप बंसल, रकीब कुरैशी, कुलदीप कुमार, गोविंद राम, दीप उपाध्याय, त्रिलोक आर्या, विजय तिवारी, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।