कांग्रेस को लगा झटका: ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ देहरादून भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण मैने आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जनहितों को लेकर कार्य कर रही है। ऐसे में वह भी अब पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करेंगे। कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अर्जुन पटवाल ने भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष, द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा। विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *