कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं : ठाकुर

Spread the love

नई टिहरी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस की आगामी दिनों में शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि जिस कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को बार-बार लहूलुहान करने का काम किया है, आज संविधान बचाने की बात करने पर उन्हें शर्मसार होना चाहिए।
यह बात उन्होंने नई टिहरी के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 60 बार संविधान में संशोधन कर संविधान के साथ छेड़छाड़ की है। चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए लगातार 356 का दुरुपयोग किया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को झकझोरते हुए संविधान संशोधन कर आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की। कहा कि संविधान में संशोधन करने का प्रयास कर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को आजीवन प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास किया है। जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में 16 बार, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 31 बार और राजीव गांधी के कार्यकाल में 11 बार संविधान संशोधन हुआ है। इसी तरह से जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में 14 बार, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 51 बार और राजीव गांधी के कार्यकाल में 17 बार 356 का दुरुपयोग कर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है। जबकि, अब तक अटल और मोदी के भाजपा के कुल कार्यकाल में मात्र छह बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है। जब पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाने की घोषणा की तो कांग्रेसे ने इसका भी विरोध किया और संविधान निर्माता डॉ. आम्बेडकर की 125वीं जयंती मनाने का विरोध किया। राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जाकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा निकालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष टिहरी विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, जयेंद्र पंवार, तौफीक अहमद, अजय पाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *