कांग्रेस ने नवजात की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन को ठहराया, किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बीते दिनों जिला महिला अस्पताल में हुई नवाजात की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन को ठहराते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंचे और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा प्रसव पीड़िता को अस्पताल में गलत इंजेक्शन दिया गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। कहा इस तरह का यह पहला मामला नहीं है जब कोई नवजात व प्रसव पीड़िता अस्पताल कुप्रबंधन का शिकार हुई हो। यहां हो रही मौतों के बाद हुई जांचों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, जो गलत है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *