पूर्व सैनिकों को लामबंद करने की तैयारी में कांग्रेस

Spread the love

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को अपने पक्ष में लामबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों के संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया।
कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल आरएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व सैनिक संगठन की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक स्तर, बूथ लेवल पर पूर्व सैनिकों के संगठन का विस्तार पर जोर दिया गया। ताकि चुनावों में कांग्रेस को इसका लाभ मिल सके। तय किया गया कि जल्द जिलों में बैठकें शुरू की जाएंगी।
उपाध्यक्ष आरएस नेगी ने प्रदेश भर में पूर्व सैनिकों के साथ मारपीट की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सामूहिक रुप से खेद व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार की निंदनीय घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों के विरुद्व त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो। इसके लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में कर्नल मोहन सिंह रावत, हरि सिंह चौधरी, सोबन सिंह सजवाण, गोपाल सिंह, बलवीर सिंह पंवार, एसपी बहुगुणा, बचन सिंह नेगी, धोलिया लाल, राजवीर सिंह, अशोक नेगी, संजय शर्मा, कृष्णा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
अर्द्ध सैनिक बलों में बहाल हो पेंशन
बैठक में वर्ष 2004 में अर्द्ध सैनिक बलों में पेंशन योजना समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताई गई। संगठन ने पेंशन बहाल किए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने को लेकर शुरू किए जाने वाले आंदोलनों को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *