उत्तराखंड

कुछ संगठनों के इशारे पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा: कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि बाजार की व्यवस्थाएं बनाने में नगर पालिका प्रशासन कुछ संगठनों के इशारे पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। जबकि इन व्यापारियों को नगर पालिका की ओर से ही व्यवसाय करने के लिए ऋण दिया गया है। रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि कुछ लोग बाजार को बंद करने की चेतावनी देते हैं, इसके बाद प्रशासन बाजार से फल-सब्जी की ठेलियां और फड़ हटा देता है। कहा कि ठेली, फड़ व्यापारियों को व्यवसाय करने के लिए पालिका प्रशासन ही ऋण मुहैया कराता है और वही पालिका प्रशासन बाजार से ठेलियां हटा रहा है। इससे उनके सामने ऋण की किश्त चुकाने का संकट भी पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार की व्यवस्थाओं को बनाने में निकाय प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन विकासनगर बाजार में कुछ संगठनों से जुड़े लोग भी इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। चार दिन पूर्व बाजार से ठेलियां हटाने के दौरान इन संगठनों से जुड़े लोगों ने फल, सब्जियां सड़क पर पलट दी। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। कहा कि, बाजार से ठेलियां हटाने से दो दिन पहले उन्हें सूचना दी जानी चाहिए, जिससे व्यापारी अपने सामान की सुरक्षा कर सके। कहा कि नगर पालिका बस अड्डे के साथ ही एक निजी जमीन को वेंडिंग जोन बनाने की मांग पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आरोप लगाया कि दो लोगों के आपसी विवाद को तूल देकर सभी ठेली व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कितेश जायसवाल, आशीष पुंडीर, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!