प्रधानमंत्री के इशारे पर सरकारी बैंकों का दुरुपयोग किया जा रहा: कांग्रेस

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई से अपने चहेते पूंजीपतियों को कर्ज से उबारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके विरोध में जिलामुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही जनता की मेहनत की कमाई को पूंजीपतियों को बचाने में लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक परिसर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार घाटे से जूझ रहे अडानी ग्रुप को बचाने के लिए उनके शेयर को एसबीआई और एलआईसी जैसी कंपनियों में झौंकने की साजिश रच रही है। प्रधानमंत्री के इशारे पर सरकारी बैंकों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ताकि अडानी जैसे चहेते उद्योगपतियों को कर्ज से उबारा जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगपतियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो देश के धन का दुरुपयोग कर अपने उद्योगों को उबारने में लगे हैं। यहां पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद मोनू निषाद, गोपाल ष्ण भसीन, साजिद खां, राजीव कामरा, विजय अरोरा, सुनील आर्य, उमा सरकार, सुमित राय, पार्षद सौरव शर्मा, रामप्रसाद, सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, फुदेना साहनी, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *