पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने हुडेती, पौंण, पपदेव, बजेटी में हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बेस, मेडिकल कलेज, हवाई सेवा के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली। कहा कि सांसद राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के माध्यम से देश के लोगों को जोडने का कार्य किया है। यात्रा संयोजक मुकेश पंत ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि देश के हर नौजवान, महिला और हर वर्ग के लिए जरूरी है। इसमें जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं, उसका सीधा संबंध कहीं ना कहीं आम आदमी से है। पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि मंहगाई से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेरोजगार युवा भष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और प्रदेश सरकार आवाज उठाने वाले युवाओं को गलत मुकदमे लगाकर जेल में डालने का कार्य कर रही है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन जोशी,सभासद अनिल माहरा, चंद्रशेखर मखौलिया, शंकर लाल, हरीश भट्ट, निषिद उप्रेती, त्रिलोक बिष्ट, सोनू जोशी, राहुल लुंठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *