प्रदेश सरकार पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय उपवास रखा। कहा कि सरकार केवल अपने निजी स्वार्थो के लिए काम कर रही है।
बुधवार को गढवाल टाकीज स्थित स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखा गया। जिला कांगे्रस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि बुधवार को हल्द्वानी में पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम तय था, लेकिन एक षडयंत्र के तहत अचानक भाजपा सरकार के द्वारा हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखवा दिया गया और प्रशासन ने कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि भाजपा की इस प्रकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस ने एक दिन का उपवास रखा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, सुधा असवाल, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, अनिल चौधरी, दलीप सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुंसाई, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरीश बिष्ट, महावीर सिंह रावत, धर्मेन्द्र सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, महेन्द्र पाल सिंह रावत, प्रीति सिंह, जितेन्द्र भाटिया उपस्थित थे।