कांग्रेस का बूथ कमेटियों का गठन जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी है। रविवार को पालिका की बूथ संख्या 125 का गठन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज आम जनता परेशान है। अल्मोड़ा जैसी विषम परिस्थिति की जगह में पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो पहुंच गए हैं। घरेलू रसोई गैस के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महंगाई का जवाब जनता भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में देगी। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इस बार संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करके बूथों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। यहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, तारा चंद्र जोशी, संजय दुर्गापाल, कनिष्का रौतेला, शिखा उप्रेती, आरती लटवाल, राधा बिष्ट, भानू पांडेय, बीना त्रिपाठी, भगवती पाठक, गीता देवी, दीपा देवी, तारा तिवारी, भावना वर्मा, हेमा पांडेय, पुष्पा पांडेय,जगदीश पांडेय, हेम कुमार, इंतजार हुसैन, अशोक रावत, गीता कांडपाल, धीरा तिवारी, नीमा पांडेय, जीवन पांडेय, बीना पंत, दिनेश पांडेय, मुकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *