कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने आपदा ग्रस्त उखलेत का किया दौरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सतपुली तहसील के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के ग्राम उखलेत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने आपदा प्रभावित मकान का जायजा लिया। विगत दिनों भारी बारिश से गांव के ऊपर पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डरों के गिरने के कारण एक मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। वो तो गनीमत रही की पहाड़ दरकने से पहले मकान में निवासरत परिवार को दूसरे परिवार ने अपने घर में शरण दे दी थी।
राजपाल बिष्ट ने बताया कि उखलेत गाँव के ईश्वर चंद खंतवाल और विकास खंतवाल का मकान पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है साथ ही गाँव के कई घर खतरे के जद में हैं जिस कारण गाँव के निवासी डरे सहमे हैं। राजपाल बिष्ट ने कहा शासन- प्रशासन से आग्रह किया की समय रहते गांव की सुध ली जाय। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सके।
इस दौरान घटनास्थल में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी एकेश्वर के अध्यक्ष महेन्द्र रावत, प्रधान बौंसाल विकास रावत, मनीष नेगी, मनदीप डोबरियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *