जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष व चार महामंत्री बनाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने बताया कि कार्यकारिणी में लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, हसीना बेगम व दुलारी रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा सुनीता, शीला भारती, सोनिका नेगी, संजू बिष्ट, मंजू रावत को महामंत्री बनाया गया है। विनीता देवी, ज्योति देवी, पूजा त्यागी, पूजा देवी, चंपा नेगी, अंजू असवाल, जावेद अनवर, योगेंद्र सिंह चौहान, बबीता, सुषमा, कुसुमलता, विजय लक्ष्मी को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, बलवीर सिंह रावत, गोपाल गुसांई, शैलेंद्र सिंह, दलीप रावत, प्रवीन जोशी, मनोज बिष्ट, महावीर नेगी, मनोज रावत, कृपाल सिंह नेगी, भीमेंद्र पंवार मौजूद रहे।