विकास कार्यों को देख बौखला गई कांग्रेस : महेंद्र भट्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को कोटद्वार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विकास के पथ पर आगे बढ़़ रहे उत्तराखंड को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। इस दौरान 57 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पनियाली वन विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल व महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भाजपा सरकार में उत्तराखंड में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। लोकसभा, विधानसभा, निकाय, पंचायत और सहकारी संघों में भाजपा को मिल रही जीत साबित करती है भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। लगातार हो रहे विकास कार्यों को देख कांग्रेस भी बौखला गई है। यही कारण है कि अब कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति पर उतर गई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्षद श्रीधर वेदवाल, पार्षद मनीष नैथानी, निर्दलीय पार्षद नेत्र मोहन असवाल, निर्दलीय पार्षद दीपक पाठक, निर्दलीय पार्षद जयदीप नौटियाल, निर्दलीय पार्षद जेपी बहुखंडी, निर्दलीय पार्षद आरती खर्कवाल, पूर्व सभासद हरीश खर्कवाल, पूर्व पार्षद महेश नेगी, पार्षद प्रत्याशी संगीता देवी, पार्षद प्रत्याशी दीपक पांडेय, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, गौरव जोशी, पार्षद प्रत्याशी विनय शर्मा, आशा बलूनी, सुनीता नेगी, रेखा सुंद्रियाल सहित 57 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, बीना राणा, भरत लाल, अनीता आर्य आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस टूलकिट बनकर रह गई : सतीश
भाजपा प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी होने के बावजूद आज एक टूलकिट बन कर रह गई है। बेटी अंकिता के मामले में लगातार जानता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार की निष्पक्ष जांच और प्रभावी पैरवी के कारण दोषी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। सरकार ने इंटरनेट मीडिया में प्रसारित ऑडियो के आधार पर एसआईटी गठित की है। किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी, तथ्य या सबूत हों तो उसे सरकार को या एसआईटी को सौपें ताकि तथ्यों पर कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *