भ्रष्टाचार और मणिपुर मामले में कांग्रेस का 18 को राजभवन कूच

Spread the love

देहरादून। गौतम अदाणी व उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों और मणिपुर में निरंतर हिंसा के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में देहरादून में 18 दिसंबर को पार्टी ने राजभवन कूच का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि इसी दिन पहले कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष करन माहरा एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे के आसपास राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों ने भाजपा-अडानी गठजोड़ के भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है। इससे कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर मुहर लगी है। इसके अलावा मणिपुर राज्य निरंतर हिंसा, गोलीबारी, कर्फ्यू और व्यापक अराजकता के एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। मणिपुर हिंसा में अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। संकट की गंभीरता के बावजूद भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार इस स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस इसी मुद्दे पर राजभवन कूच कर भाजपा सरकार को चेताने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *