कांग्रेस ने दिलाई लोगों को पार्टी की सदस्यता

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को रैमजे इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ कमेटी के संगठन समेत संगठन की मबजूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, गैस सिलेंडर की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों, दालों, खाद्यान्न के आसमान छूते भावों ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। इस सरकार में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के चलते मध्यमवर्गीय एवं निम्न वर्ग की आर्थिक स्थिति दयनीय होते जा रही है। भाजपा सरकार आने के बाद से पूरे प्रदेश का विकास ठप पड़ा है। सरकार मात्र विज्ञापनों और समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है। पार्टी में शामिल निखिल साह, नमन बिष्ट समेत अन्य लोगों का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष राजेश पालनी और नगर सचिव धनंजय साह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेश सिंह पलनी, दिनेश चंद्र जोशी, लोकेश तिवारी, नमन बिष्ट, धनंजय साह, राजीव कर्नाटक, कुलदीप मेर, निखिल साह, करन पांडे, राजेश अग्रवाल, साकिब अंसारी, प्रवीण पलनी, अफसर अली, गजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह पलनी, नजर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *