कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर गुरूवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध
प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओें ने आरोप लगाते हुए कहा कि
सरकार नहीं चाहती कि महंगाई पर कंट्रोल हो। इनकी नीतियां जनता के लिए नहीं हैं।
गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण दिन प्रतिदिन डीजल/पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। जहां
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम लगातार गिर रहे है, वहीं भारत सरकार पेट्रोल/डीजल के दामों को लगातार बढ़ा रही
है। जिससे माल भाड़े की दरों में स्वाभाविक वृद्धि होगी और मंहगाई बढ़नी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जहां देश
कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं केन्द्र सरकार मंहगाई बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जिससे आम जनता का जीना
दूभर हो गया है। केन्द्र सरकार अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यों के अनुसार तेल के दामों को नियंत्रित करें। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, विजय
रावत, अमित राज सिंह, मीना बछवाण, महावीर्र ंसह रावत, केएस चौहान, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचन्द्र पंवार, आशीष
काला, नीरज बहुगुणा, बलवीर्र ंसह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसांई, विनोद नेगी, विनीता भारती, कृष्णा बहुगुणा, सुधांशु नेगी,
सूरज प्रसाद कांति, नरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर्प ंसह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह नेगी, शुभम शर्मा, राजा आर्य
आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *