Uncategorized

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन
किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। झूठे मुकदमे जल्द वापस नहीं लेने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की
चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां
हुई सभा में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रो पदार्थों के दाम गिर गए हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार लगातार इनके दाम बढ़ा रही
है। सरकार अनावश्यक रूप से आवश्यक बस्तुओं के दाम बढ़ा रही है। इससे आमजन परेशान हो गया है। कोराना के चलते लोग पहले से परेशान हैं। महंगाई ने
उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। इसी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता कोविड-19 के मानकों का पालन कर विरोध कर रही थी। जनता
के मुद्दे को उठाने से परेशान भाजपा ने अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से झूठे मुकदमे वापस करने और केंद्र
सरकार पेट्रो पदार्थों के दामों कम करने की मांग की। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कांग्रेस डबल इंजन के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। प्रदेश
महामंत्री बालवृष्ण, पूर्व विधायक ललित फर्स्वा, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस
मौके पर नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, ईश्वर पांडे, महेश पंत, धीरज कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, देवेंद्र परिहार, आनंद बघरी, गिरीश टंगड़िया, बहादुर सिंह,
दर्शन कठायत, कवि जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!