कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान चलाया

Spread the love

चम्पावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने टनकपुर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। नायकगोठ में जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज को बंद कर मानमानी कर रही है। कहा कि सरकार ने रोजगार देने के नाम पर सूबे के युवाओं के साथ छल किया है। बाद में नगर विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *