कांगें्रस 31 को मनायेगी प्रियदर्शनी शौर्य दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस की ओर से 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की शहादत पर शौर्य दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों के सम्मानित किया जाएगा।
गुरूवार को कांगे्रस कार्यालय से जारी पत्र में कांगे्रस के जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को बद्रीनाथ मार्ग स्थित ऑडिटोरियम में दस बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस को इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कहा कि शौर्य दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व 1971 के युद्ध में शहीदों के परिजनों को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात विधानसभा स्तर के बूथ अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गये प्रशिक्षकों के द्वारा बूथ मैनेजमेंट की बारीकियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा। चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों सहित जिला महानगर के संगठनों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *