कांगे्रस ने चलाया सदस्यता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पुराना संगठन है, जिसकी कई शाखाएं देश में हैं जिसे देश भर में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में घर-घर जाकर कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रही है, जनता कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हैं और उन तक पहुंचने की जरूरत है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में कई संगठन है ओर सभी ठग संगठन है जो सिर्फ लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल, पूर्व प्रमुख जसपाल सिंह, सुरेंद्र रावत, कल्याण रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, जयदीप नेगी, सुरजन सिंह, आरती देवी, किरण रौंतेला, गीता रावत, मुन्नी देवी, कीरत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोक सिंह नेगी व संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *