कांग्रेस ने दिया एनएचएम कर्मियों को समर्थन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपवास किया। तथा प्रदेश सरकार से फ्रंट लाइन वर्कर की न्यायोचित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ताकि वह दुबारा काम पर लौट सके। बीते 28 मई से एनएचएम के कार्मिक अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर है, लेकिन अभी तक सरकार कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में कार्मिकों के समर्थन एक घंटे का उपवास रखा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। न ही उनकी जॉब की कोई सिक्युरिटी है और न ही बीमा है। केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे 15 प्रतिशत बोनस को काट कर राज्य सरकार मात्र 6.75 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अविलंब एनएचएम कार्मिकों की न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई की जाए। ताकि वर्कर काम पर लौट सके। और स्वास्थ्स सेवाओं को आगे बढ़ने में गति मिल सके। उपवास में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, वीरेंद्र बुटोला, अंकुर रौथाण, दिनेश ममंगाई, देवेश्वरी नेगी, रणवीर गुसांईं, नरेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, मनोहर रावत ,मानवेन्द्र नेगी, हरीश गुसांईं, वीरेंद्र असवाल समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *