महंगाई के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया सत्याग्रह

Spread the love

केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगाया जनता के शोषण का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में सत्याग्रह किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता का शोषण कर रही है।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और जमीन पर बैठकर हाथ में नारे लिखी तख्तियों को लेकर सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि जनता की आवाज को मुखर रूप से उठाने पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देश में लोग महंगाई से परेशान हैं, लेकिन सरकार किसी को राहत नहीं दे रही है। अब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, गुड्डू सिंह चौहान, नसीम अहमद, बलवीर सिंह रावत, विजय रावत, सुधा असवाल और नीलम रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *