कांग्रेस ने किया ईडी की कार्रवाई पर केंद्र सरकार का विरोध

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी द्वारा जांच के नाम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व में राहुल गांधी और हाल में सोनिया गांधी को जांच के लिए राजनीतिक द्वेष के चलते पूछताछ करने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर किए जा रहे उत्पीड़न की घोर निंदा की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार राजनैतिक द्वेष के कारण वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं, ब्लक कांग्रेस ऊखीमठ अध्यक्ष राकेश नेगी, ब्लक अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी, ब्लक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, नगर अध्यक्ष रुद्रप्रयाग प्रशांत डोभाल, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी, दीपा आर्य, शांति भट्ट प्रधान सुन्दरा देवी, प्रधान विरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री नरेंद्र रावत महावीर रौथाण, गोकुल लाल टम्टा, महावीर पंवार, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, रवि सिंधवाल, गोपी रौथाण, दीपक भंडारी, राय सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, प्रदीप रुदियाल, शूरवीर जागवाण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *