कांग्रेस ने किया आर्य पर हुए हमले का विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। बाजपुर में कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हमले के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने पौड़ी में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और मामले में सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आर्य को सुरक्षा देने की भी मांग प्रदेश सरकार से की। बाजपुर में आर्य पर हमले के बाद कांग्रेस प्रदेश हाईकमान ने प्रदेश भर के शहरों और सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का ऐलान शनिवार को ही कर दिया था।
रविवार को पौड़ी में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस के कार्यकारी नगराध्यक्ष अनूप कंडारी और अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के सह पर भी बाजपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हमला हुआ है। पदाधिकारियों ने मांग की कि सरकार बाजपुर हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस प्रदेशभर मे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पदाधिकारियों ने कहा कि यशपाल आर्य केवल बाजपुर के नेता नहीं है बल्कि प्रदेश के नेता है उन पर हमला सीधा पार्टी पर ही हमला है। ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए साथ ही उन्हें और उनके पूर्व विधायक पुत्र को सुरक्षा सरकार मुयौह करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *