कांग्रेस ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कारगिल शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। युद्ध में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर विजयी ध्वज फहराया था। इसी युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। कहा कि वीर सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, अशोक रावत, महावीर सिंह और बाबी बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *