कांग्रेस ने दिवंगत कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता मनवर सिंह आर्य व वीरेंद्र नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए दिए गए मनवर सिंह आर्य व वीरेंद्र नेगी के योगदान को भी याद किया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए दिए गए कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत दोनों विभूतियों ने जीवन पर्यंत पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दोनों विभूतियों का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। पार्टी के लिए दिए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शंकेश्वर सेमवाल, ओम प्रकाश कोटला, गुड्डू सिंह चौहान, नीलम रावत, गोकुल सिंह नेगी, विनोद नेगी, मदन सिंह नेगी, मोहन रावत और अमित राज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *