महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। बढ़ती महंगाई डीजल,पेट्रोल,सरसों तेल सहित अन्य चीजों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के नेतृत्व में थल के टोल चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कहा कि आम जनता मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को गुमराह करने का कार्य किया है। इस दौरान दान सिंह बिष्ट, कमलेश जोशी,बलवंत सिंह धानिक, हयात सिंह बाफिला, गिरधर सिंह कार्की, देवेंद्र मेहता, सूरज रावत,प्रकाश जोशी,हिमाशु बोरा, भूपेंद्र गिरी,विक्की चन्द, रवि रावत, कैलाश चन्द,महिपाल सिंह, नरेश खाती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *