कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्घांजलि दी

Spread the love

——————-05
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने एक आदर्श भारत बनाने का जो सपना देखा था जिसको पूरा करने में उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। हम संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्श भारत को बनाने के स्वप्न को पूरा करने का काम करेंगे। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर इस देश के निर्माण में भागीदार बनाने का ऐतिहासिक काम किया। पंचायती राज को सुदृढ़ करने का कार्य सराहनीय कदम रहा। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी, पार्षद राजीव भार्गव और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति, 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार, पंचायती राज को सुदृढ़ करने जैसे सभी ऐतिहासिक कार्य किए। श्रद्घांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, शंकर अग्रवाल, हरजीत सिंह, करतार सिंह खारी, नितिन यादव, अश्विन कौशिक, इरशाद खान, तरुण व्यास, ओम मलिक, शोकत अली, पप्पू वाल्मीकि, अंशुल कौशिक, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *