जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से संक्रमित कोरोना मरीजों की सहायता के लिए पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखाल विधानसभा में कंट्रोल रूम बनाकर इनमें कार्यकर्ताओं की तैनाती है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात कार्यकर्ता हर समय कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखाल विधानसभा में कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाते हुए कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में तैनात कार्यकर्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाकर कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। पौड़ी विधानसभा में दीपक खुगशाल, बीरबल सिंह मंडागी, विनोद बिष्ट, वीरप्रताप सिंह, गौरव सागर, कुलदीप रावत, श्रीनगर में पूनम तिवाड़ी, भावना, गायत्री, पोखड़ा में अरूण, उदय बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, बीरोंखाल में यशपाल सिंह पटवाल, जयदेव कुमार, संजय प्रसाद को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यकर्ताओं से किसी भी समय मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।